Posts

Showing posts from April 9, 2023

दमयन्ती की दुनिया - प्री-वेडिंग शूट

दमयन्ती की दुनिया - प्री-वेडिंग शूट :  रिंकी की दोस्त आरती अपने प्री-वेडिंग शूट को लेकर बहुत उत्साहित है। आखिर हो भी क्यों ना... उसके ससुराल वाले भले पारम्परिक (दकायानूसी) विचार वाले हों पर प्री-वेडिंग शूट पर कुछ भी करने-पहनने पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। कहते हैं- घर में हम पारम्परिक हैं, पर बाहर हम आजाद ख्यालात के हैं। ऐसे विचार वास्तव में प्रशंसा योग्य हैं कि घालमेल करने में वे कितने एक्सपर्ट हैं। हमारे समाज सुधारक सर्वांगीण विकास के लिए भले कितनी मशक्कत कर रहे हों, पर बिना कुछ प्रयास किये शादी-ब्याह के आयोजनों ने कितना विकास और आधुनिकीकरण किया है। इससे समाज सुधारक सन्तुष्ट हो सकते हैं। प्री-वेडिंग शूट हमारे शादी-ब्याह में होने वाले रीति-रिवाजों के विकास में एक मील का पत्थर है। हमारे जमाने से लेकर अब तक शादी-ब्याह के रीति-रिवाजों ने कितना विकास किया, वर-वधू के परिवारों की सोच में कितने नये कीर्तिमान स्थापित किये, वेडिंग के स्वरूप को कितना डिफरेंट लुक दिया गया... यह सब दिखता है। जैसे फैशन लुक, वैन्यू की सजावट, थीम कलचर और सबसे खास पैकिंग या प्रजेन्टेशन... मोल को अनमोल बनाने के न...