Posts

Showing posts from June 21, 2026

राजस्थान में प्रसूती वार्डों पर बड़ा सवाल: कोटा, बीकानेर, जोधपुर और नागौर-डीडवाना में सिजेरियन के बाद क्यों बिगड़ी माताओं की तबीयत?

  जैन लूणकरण छाजेड़ राजस्थान के प्रसूति गृहों में मौतों का 'रहस्य'; क्या वेंटिलेटर पर जा रही माताओं की जिंदगी के पीछे नकली दवाओं का नेटवर्क? कोटा में फेल हुआ 'ऑक्सीटोसिन' इंजेक्शन, जोधपुर में 'आईवी फ्लूड' पर लगी रोक; जांच रिपोर्टों के इंतजार में थमा सिस्टम राजस्थान का स्वास्थ्य महकमा इन दिनों एक गंभीर और रहस्यमयी संक्रमण के दौर से गुजर रहा है। प्रदेश के पांच प्रमुख जिलों—कोटा, बीकानेर, जोधपुर, नागौर और डीडवाना-कुचामन—में हाल के हफ्तों में सिजेरियन (ऑपरेशन) डिलीवरी के बाद प्रसूताओं की अचानक तबीयत बिगड़ने और मौतों के मामलों ने समूचे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। यह गंभीर संकट इसलिए अधिक चिंताजनक बन गया है क्योंकि विभिन्न जांच कमेटियों के गठन के बावजूद अब तक मौत के सटीक कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि, सभी प्रभावित अस्पतालों में इस्तेमाल की जा रही जीवन रक्षक दवाओं और इंजेक्शनों के कुछ खास 'बैच' संदेह के घेरे में हैं, जिससे प्रदेशभर में हड़कंप मचा हुआ है। सभी जिलों में सामने आई घटनाओं में एक डरावनी समानता देखी गई है। प्रसूताओं की तबीयत प्रस...