मैं खुशनसीब हूँ की पत्नी से मेरी अब तक पट रही है

मैं खुशनसीब हूँ की  पत्नी से मेरी अब तक पट रही है
मैंने पत्नी को और पत्नी में मुझको बहुत चाहा
 माता -पिता की सेवा श्रुसेवा चाहत से की  ,
 बच्चो का लालन-पालन  दिल से किया 
 यह नहीं की हमेशा आपस में पटती ही रही
नोक-झोंक भी खूब चलती रही पर
कभी नाराज़ हुयी कभी उसने मुझे मनाया
 कब ,क्यूँ और कैसे ये सब होता गया
कब ३५ साल बीत गए यह पता ही नहीं चला
अभी तो प्रथम मिलन , शादी और हनीमून की यादें ही नहीं भूले
और उम्र हमारी ऐसे ढल गयी जैसे दोपहर का सूरज ढल गया . .
सच कहूँ इस ज़िंदगी में बड़ा मज़ा आया
 चुहलबाजी में कब जवानी से बुढ़ापा आ गया
औलाद हुयी, पापा मम्मी बने ,
दादा -दादी और नाना -नानी भी बन  गए
हमसफ़र ऐसा  मिला, ज़िन्दगी की यात्रा कट रही है
मैं खुशनसीब हूँ की  पत्नी से मेरी अब तक पट रही है

Comments

Popular posts from this blog

आचार्य तुलसी की पुण्यतिथि पर विशेष आलेख

संथारा आत्महत्या नहीं, मोक्ष की पावन राह, 76 दिन से तारादेवी बैद की प्रेरक अनशन यात्रा

बीकानेर सहित ग्रामीण इलाकों में रौद्र रूप ले रहा कोरोना, आज आए 378 पाॅजिटिव, अब तक 235 मौतें