- Get link
- X
- Other Apps
Posts
Showing posts from 2012
तुम्हीं सुनाओ कोई नयी कहानी।।
- Get link
- X
- Other Apps
तुम्हीं सुनाओ कोई नयी कहानी।। नानी तू है प्यारी नानी "हिरी " को सुनाओ नई कहानी। नानी बोली प्यारी नाती नई कहानी मुझे न आती। मेरे पास तो वही कहानी एक था राजा एक थी रानी। नई कहानी कहाँ से लाऊँ तेरा कैसे लाड लड़ाऊँ। तुम चलाओ कम्प्यूटर वाणी तुम हो ज्ञानी के भी ज्ञानी। मैं तो हूँ "हिरी" बस तेरी नानी। तुम्हीं सुनाओ कोई नयी कहानी।।
मैं खुशनसीब हूँ की पत्नी से मेरी अब तक पट रही है
- Get link
- X
- Other Apps
मैं खुशनसीब हूँ की पत्नी से मेरी अब तक पट रही है मैंने पत्नी को और पत्नी में मुझको बहुत चाहा माता -पिता की सेवा श्रुसेवा चाहत से की , बच्चो का लालन-पालन दिल से किया यह नहीं की हमेशा आपस में पटती ही रही नोक-झोंक भी खूब चलती रही पर कभी नाराज़ हुयी कभी उसने मुझे मनाया कब ,क्यूँ और कैसे ये सब होता गया कब ३५ साल बीत गए यह पता ही नहीं चला अभी तो प्रथम मिलन , शादी और हनीमून की यादें ही नहीं भूले और उम्र हमारी ऐसे ढल गयी जैसे दोपहर का सूरज ढल गया . . सच कहूँ इस ज़िंदगी में बड़ा मज़ा आया चुहलबाजी में कब जवानी से बुढ़ापा आ गया औलाद हुयी, पापा मम्मी बने , दादा -दादी और नाना -नानी भी बन गए हमसफ़र ऐसा मिला, ज़िन्दगी की यात्रा कट रही है मैं खुशनसीब हूँ की पत्नी से मेरी अब तक पट रही है
LOON KARAN CHHAJER: गोचर को समाप्त करना यह विकास के नाम पर विनाश हो रहा है. ?
- Get link
- X
- Other Apps
गोचर को समाप्त करना यह विकास के नाम पर विनाश हो रहा है. ?
- Get link
- X
- Other Apps
राजनेता और निति निर्माता दूरद्रर्ष्टि से नहीं सोचते.की गोचर नहीं रहेगी तो शहर का पर्यावरण कितना बिगड़ेगा ? गोचर को समाप्त करना यह विकास के नाम पर विनाश हो रहा है. ? सड़क दूर से निकल सकती है वाहन को ही तो जाना है वाहन कुछ दुरी से निकल सकतें हैं. गायें किस वाहन पर सावर होकर चरने जाएगी ? गोचर के मध्य में से सड़क निकालना गोचर के टुकड़े-टुकड़े करना है , वह भी योजना अनुसार नहीं ? गोचर से सड़क निकलना क्या प्रतिदिन दुर्घटनाओं को आमंत्रण नहीं है. ? इसी तरह गंगाशहर में TRETMENT PLANT बना कर गन्दा पानी गोचर में छोड़ कर गायों को अकाल मौत मरना होगा. बीकानेर का जो TRETMENT प्लांट है उसकी क्षमता के अनुसार गन्दा पानी भी नहीं मिल रहा है. अगर गंगाशहर के चांदमल जी बाग़ का पानी पाईप लेन से TRETMENT PLANT तक पहुंचा दिया जाय तो गोचर भी बचेगी व गंदे पानी की समस्या का हल भी हो जायेगा तथा राजनीती भी नहीं होगी ?