Posts

Showing posts from 2024

चेतना के जागरण के लिए समता की साधना आवश्यक

  चेतना के जागरण के लिए समता की साधना आवश्यक  जैन लूणकरण छाजेड़ हमारे भीतर अनन्त चेतना का स्त्रोत प्रवाहित हो रहा हेै। अपने आपको उस स्त्रोत में आप्लावित रखने के लिए उस स्त्रोत को देखना आवश्यक है। जो उस स्त्रोत को देख लेता हेैं उसके आस-पास मैत्री की धाराएं फूट पड़ती  हैं । मै़त्रीभाव विश्व -बन्धुत्व का पहला सूत्र है। जो व्यक्ति प्रतिक्षण जागृत रहता हैं  और द्वेषभाव से दूर रहता है, वह प्रशस्त जीवन जी सकता है। प्रशस्त जीवन का अर्थ है ऋजुता और मृदुता का विकास।  ऋजु और मृदु व्यक्ति समभाव की साधना कर सकता है। जो समभाव की साधना करता है वह आत्मभाव को प्राप्त होता है और आत्मभाव ही अनन्त चेतना का जागरण है। समभाव शब्द समान दृष्टिकोण या निष्पक्षता का प्रतीक है। इसका अर्थ है हर परिस्थिति, व्यक्ति या घटना के प्रति समान दृष्टिकोण रखना, चाहे वह सुखद हो या कष्टप्रद। समभाव का अभ्यास करने से हम द्वेष, पक्षपात या भेदभाव से ऊपर उठते हैं, और अपने मन को शांति और स्थिरता की ओर अग्रसर करते हैं। अनन्त चेतना  हमारी आत्मा या ब्रह्मांडीय चेतना की उच्चतम अवस्था को दर्शाता है। अनन्त चेतना ...

आसक्ति से मुक्ति का साधन प्रेक्षा ध्यान

आसक्ति से मुक्ति का साधन प्रेक्षाध्यान राग और द्वेष से अलग हो जाना अनासक्ति है। मनुष्य आदतन आसक्ति और विरक्ति के मध्य झूलता है। या तो वह किसी चीज की ओर आकर्षित होता है या विकर्षित, परंतु वह यह नहीं जानता कि इन दोनों से बड़ी बात है कि कर्तव्य कर्म करते समय निस्पृह  भाव में चले जाना। यही अनासक्त भाव है।  विरक्ति वास्तव में आसक्ति का दूसरा हिस्सा है। आज जिस वस्तु के प्रति आसक्ति है, कल उससे विरक्ति हो सकती है। अनासक्ति इन दोनों से ऊपर है। अनासक्ति की भावदशा में चीजें हमें न बुलाती हैं और न भगाती हैं। हम दोनों के मध्य अनासक्त खड़े हो जाते हैं। बुद्ध ने इसे 'उपेक्षा' कहा है। न कोई राग है और न विराग। भोगवाद और वैराग्यवाद दोनों अतियां हैं। भोग में वैराग्य का भाव ही निष्काम कर्म है। भोजन तो करना ही है। जरूरत है भोजन में त्याग का भाव। भोजन में स्वाद की तलाश करना बुरा है। अनासक्त साधक सांसारिक घटनाओं का केवल साक्षी है- तटस्थ द्रष्टा है। वह एक गवाह की तरह जिंदगी में विचरता है। उसके भीतर न चिंता है, न दुःख  है और न ही द्वन्द की तरंगें। अनासक्त कर्मयोगी के जीवन में जो तरंगें उठती हैं, व...